रमजान के पाक माह की हुई शुरुआत, कोरोना ने उल्लास किया फीका(Pics)

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 07:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया भर के मुस्लिमों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को रमजान के पाक माह की शुरुआत की जहां पारिवारिक जुटान और सामूहिक नमाजों पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लागू हैं जबकि कुछ देशों की ओर से इन प्रतिबंधों को मानने से इनकार करने ने संक्रमण बढ़ने की आशंका उत्पन्न कर दी है। इस साल, रोजे रखने का यह पाक महीना एशिया, पश्चिम एशिया और उत्तर अमेरिका में कई लोगों के उल्लास को फीका कर देगा।

PunjabKesari

मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र होने या शाम में “इफ्तार’’ के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों ने देश के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में त्यौहार के उत्साह को मंद कर दिया है जहां देश के धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर इसे मनाने का आह्वान किया है। इंडोनेशिया की गृहिणी फितरिया फमेला ने कहा कि यह रमजान बहुत अलग है- यह उत्सव जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं निराश हूं कि मैं मस्जिद नहीं जा सकती हूं, हम क्या कर सकते हैं? दुनिया अब अलग है।

PunjabKesari

विश्व के आधे से ज्यादा मुस्लिमों की आबादी वाले एशिया में कुछ धार्मिक नेताओं ने कोविड-19 के प्रसार को लेकर आशंकाओं से इनकार किया है। इंडोनेशिया के रूढ़िवादी आसेह प्रांत में शीर्ष इस्लामी संगठन ने घर में रहने के राष्ट्रीय आदेश का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया है। कई हजार नमाजियों ने क्षेत्र की राजधानी बंदा आसेह में सबसे बड़े मस्जिद में बृहस्पतिवार को शाम की नमाज में हिस्सा लिया हालांकि भीड़ सामान्य से कम थी। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें डर नहीं है क्योंकि वे मास्क पहने हुए हैं और सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं।

PunjabKesari

बड़ी धार्मिक सभाओं में वायरस के जोखिम का बढ़ना एशिया में संक्रमण के दौर के जरिए हाल के कुछ हफ्तों में दर्शाया गया है जो मलेशिया, पाकिस्तान और भारत में अलग-अलग विशाल इस्लामी सभाओं से जुड़े हुए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संपर्क को सीमित रखने के लिए रमजान की कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News