अयोध्या में चमत्कारी पेड़!

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (सा.): अयोध्या जिले में कदम प्रजाति का एक ऐसा चमत्कारी पेड़ है जिसकी डालियों और टहनियों पर भगवान राम का नाम लिखा है। राम की नगरी अयोध्या की 5 कोस की पावन परिधि से सटे क्षेत्र में मौजूद यह पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र है और स्थानीय लोग इस पेड़ की पूजा-अर्चना करते हैं। इस पेड़ की चमत्कारी प्रकृति के बारे में विश्वास करना आसान नहीं है लेकिन इस पेड़ की तस्वीरें देखने के बाद लोगों को यकीन हो जाएगा। 

PunjabKesari Ram Name On The Branches Of Miraculous Tree In Takpura Nirankar Ayodhya 

अयोध्या शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र भीखी का पुरवा से कुछ दूरी पर गोरखपुर-फैजाबाद हाईवे पर मुख्य सड़क मार्ग से किनारे मौजूद गांव तकपुरा पूरे निरंकार से एक खेत में मौजूद इस पेड़ के बारे में आस-पास के लोग बाखूबी जानते हैं। इसे रामनाम पेड़ कहकर पुकारा जाता है। कदम प्रजाति के इस पेड़ की जड़ और डालियों पर भगवान राम का नाम प्रकृतिक रुप से लिखा हुआ है और समय के साथ-साथ राम नाम की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 

PunjabKesari Ram Name On The Branches Of Miraculous Tree In Takpura Nirankar Ayodhya 

वहां के स्थानिय लोगों के अनुसार, दशकों पहले इस पेड़ पर भगवान राम का नाम लिखा हुआ देखा गया। धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ती चली गई और आज भी बढ़ती जा रही है। जब आस पास के लोगों को राम नाम के इस चमत्कार का पता चला तो उन्होंने इस पेड़ को आस्था की नजर से देखना शुरु किया और इसकी पूजा आरंभ कर दी। 

PunjabKesari Ram Name On The Branches Of Miraculous Tree In Takpura Nirankar Ayodhya 

वर्ष में एक दफा इस पेड़ के नीचे बड़ा भारी मेला लगता है। पेड़ पर नियुक्त पुजारी हर रोज़ सुबह आठ बजे इसकी पूजा करते हैं। इसके अतिरिक्त पितृ विसर्जन के दिन भी इस पेड़ के नीचे मेले का आयोजन होता है। मान्यता है की जो व्यक्ति इस पेड़ की पूजा करता है, उसके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और वे सुखी जीवन यापन करता है।

धार्मिक मत है की आज से तीस साल बाद इस पेड़ की हर पट्टी पर भगवान श्री राम का नाम लिख जाएगा। आज से लगभग तीस साल पहले ऐसा ही एक पेड़ प्राचीन मणि पर्वत के समीप था। जब वह सूख गया तो हो सकता है की उसका बीज यहां आकर गिर गया। उसी बीज के प्रभाव से यहां यह चमत्कारी पेड़ उग गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News