राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया पर्यवेक्षक
punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 04:19 PM (IST)
नेशनल डेस्क: राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए इस चुनावी मैदान में अपने पर्यवेक्षक को उतार दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसी कड़ी में पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी प्रेस रिलीज में उपरोक्त नेताओं को तीन राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।