राजनाथ सिंह रविवार से जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 12:27 AM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रणनीतिक रिश्तों को बढ़ाने और प्रमुख सैन्य मंचों पर सह-विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए रविवार से पांच दिनों की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पर रवाना होंगे। अधिकारियों ने कहा कि सिंह पहले तोक्यो जाएंगे जहां वह जापान के अपने समकक्ष तकेशी इवाया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से वार्ता करेंगे। जापान द्वारा भारत को यूएस-2 ऐम्फिबीअस विमान की आपूर्ति के काफी समय से लंबित मुद्दे पर भी दोनों पक्षों में विचार-विमर्श की उम्मीद है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री की जापान यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तमाम पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। तोक्यो से चार सितंबर को सिंह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे जहां वह देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया की यात्रा का मकसद रक्षा सहयोग में नए क्षेत्रों का पता लगाना है, जिसमें सैन्य हार्डवेयर का मिलजुलकर निर्माण करना शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News