राजनाथ ने नौसेना के पनडुब्बी रोधी पी-8 आई विमान में भरी उड़ान, बोले- मेरा भरोसा और भी मजबूत हुआ
punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 08:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी पी-8 आई विमान में उड़ान भरी। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने मुंबई में मझगांव डॉक्स लिमिटेड (एमडीएल) में नौसेना के अग्रिम मोर्चे के दो युद्धपोतों का जलावतरण करने के कुछ घंटे बाद मंगलवार को उड़ान भरी।
I undertook a sortie on board the Navy's maritime patrol aircraft. I witnessed their combat capability closely. I can confidently say that my trust in the Indian Navy has grown even stronger. The Navy is fully capable of protecting our nation: Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/MYfFxMHBjE
— ANI (@ANI) May 18, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'मैंने नौसेना के समुद्री गश्ती विमान में सवार होकर उड़ान भरी। मैंने उनकी युद्ध क्षमता को करीब से देखा। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारतीय नौसेना पर मेरा भरोसा और भी मजबूत हुआ है। नौसेना हमारे देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।'
Maharashtra | Defence Minister Rajnath Singh undertook a mission sortie on board the Indian Navy's P8I aircraft yesterday in Mumbai. pic.twitter.com/jgMCflq0NU
— ANI (@ANI) May 18, 2022
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बुधवार को कहा, "रक्षा मंत्री सिंह ने मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान लंबी दूरी के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी8आई में उड़ान भरी।"
भारतीय नौसेना अमेरिकी वैमानिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित पी-8 विमान के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय ग्राहक थी। इस विमान का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना, ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना, ब्रिटेन की वायुसेना और नॉर्वे की वायुसेना द्वारा भी किया जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
युवाओं को सफेद गुलाब देंगे तेज प्रताप यादव:पटना में 28 जून को निकलेगा शांति मार्च, पढ़ें Top 10 News

Recommended News
Recommended News

जानिए श्रावण में इस बार किन तिथियों पर रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

भारत ने अफगान भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री की दूसरी खेप, तालिबान ने कहा-शुक्रिया