अशोक गहलोत सरकार के दिग्गज माने जाने वाले इन तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 12:01 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान में मंत्रिमंडल के नए विस्तार से पहले राज्य के तीन प्रमुख मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मंत्री पद छोड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने पेशकश की है। 
 
बता दें किअशोक गहलोत सरकार के दिग्गज माने जाने वाले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस्तीफे की पेशकेश की है। 

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने जयपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। माकन ने कहा कि मुझे आपको यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि राजस्थान मंत्रिमंडल के हमारे तीन होनहार मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। साथ ही पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है।’ 

उन्होंने कहा कि चौधरी, डोटासरा व शर्मा ने इस बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इनका सम्मान करती है। हमें खुशी है कि ऐसे होनहार लोग हैं जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।’
 
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजस्थान में सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट में टकराव देखने को मिल रहा है। सचिन पायलट गुट सरकार में और अधिक भूमिका की मांग करता रहा है।

इसी के मद्देनजर पायलट का गुट लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहा है। हाल ही में पायलट और अशोक गहलोत ने अलग-अलग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News