राजस्थानः 22 नवंबर को होगा गहलोत सरकार का कैबिनेट विस्तार, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 09:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राजस्थान में 22 नवंबर यानी सोमवार को गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गहलोत सरकार का 22 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसमें कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। गहलोत सरकार में सचिन पायलट खेमे के नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

पिछले कई महीनों से राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है। इसके बाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News