RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, साइंस में 96.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 02:51 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में भाग लिया हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को चेक कर सकते हैं। बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से की गई है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से फौरन अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट
rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in 

साइंस में 96.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास
12वीं साइंस स्‍ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी रजिस्‍टर्ड थे। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।  कुल 2 लाख 22 हजार 210  परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। साइंस स्‍ट्रीम में 96.58 फीसदी बच्‍चे पास हुए हैं। 

कॉमर्स में 97.53 फीसदी पास, लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आकड़ों के अनुसार इस साल कुल 97.53 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर है। इस साल क्लास 12 कॉमर्स में 98.62 फीसदी गर्ल्स और 96.93 फीसदी बॉयस पास हुए हैं।

RBSE Class 12 Result 2022: इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 लिंक
आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 लिंक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2022:  ऐसे चेक करें परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को RBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर RBSE 12th Result 2022 दिखाई देगा।
  • आप अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं परिणाम

  • टेक्स्ट मैसेज सेक्शन में RJ12S<स्पेस>रोल नंबर दर्ज करें और इसे 5676750 या 5623 पर भेजें।
  • RJ12C<स्पेस> टेक्स्ट मैसेज सेक्शन में रोल नंबर और उसे 5676750 या 5623 पर भेजें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News