राज ठाकरे की पार्टी का झंडा हुआ भगवा, कार्टूनिस्ट बेटे अमित ने भी की राजनीति में एंट्री

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 06:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र की राजनीति में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की एंट्री हो गई है। वहीं, गुरुवार को मुंबई में पार्टी के पहले महाधिवेशन में नया भगवा झंडा भी लॉन्च किया गया।
PunjabKesari
इसके पूर्व पार्टी का झंडा पांच रंग का होता था, अब यह भगवा रंग का हो गया है। इस झंडे में छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल मुद्रा प्रिंट है। वहीं, संस्कृत में श्लोक लिखा गया है। ’प्रतिपच्चन्द्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववन्दिता, शाहसूनो: शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते’।
PunjabKesari
पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने पहले चाचा बाल साहब ठाकरे की 94वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पार्टी का झंडा लॉन्च किया। वहीं, पार्टी के अधिवेशन में राजठाकरे ने बेटे अमित ठाकरे को भी सक्रिय राजनीति में आने की आधिकारिक घोषणा भी की। अमित ठाकरे पहले भी पदाधिकारी के बतौर पार्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होते आए हैं।
PunjabKesari
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में पार्टी को केवल एक ही सीट पर जीत हासिल हुई है। पार्टी ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
PunjabKesari
राज की तरह अच्छे कार्टूनिस्ट है अमित ठाकरे
अमित ठाकरे मुंबई के डीजी रुपारेल कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट है। वे फेसबुक पर काफी सक्रिय रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ते हैं। अमित ठाकरे भी अपने ​पिता राज ठाकरे की तरह एक कार्टूनिस्ट हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अपने पिता राज ठाकरे का स्कैच भी बनाया था। जिसे बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News