कर्नाटक में 3 महीने से हो रही बारिश, बाढ़ से 73 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 09:52 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक में एक जून से सात अगस्त के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण 73 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने यहां सोमवार संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘कम से कम 73 लोगों की मौत हो चुकी है। बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, पेड़ गिरने से पांच, घर ढहने से 19, नदियों में 24 लोग बह गए, भूस्खलन के कारण नौ लोगों और बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई।'' 
PunjabKesari
अशोक ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए उन्हें पांच लाख रुपए और जिन लोगों के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें तीन लाख रुपए और 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
PunjabKesari
उन्होंने यह भी कहा राज्य के 75 राहत शिविरों में 7,386 लोगों ने शरण लिए हुए है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में 14 जिलों के 161 गांव भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं तथा बाढ़ से 21,727 लोग प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा, कृषि और बागवानी फसलों को क्रमश: 1,29,087 हेक्टेयर और 7,942 हेक्टेयर में लगी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश से 11,768 किलोमीटर सड़क, 1152 पुलों और पुलियों, 122 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2,249 आंगनवाड़ी केंद्र और 95 सिंचाई झीलों को भी नुकसान पहुंचा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News