राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- भारतीय मीडिया पर फासीवाद ताकतों का कब्जा

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 07:21 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय मीडिया को भी घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज एक भारतीय मीडिया का बड़ा हिस्सा फांसीवादी ताकतों के कब्जे में है, जो अलग ही कहानी को प्रस्तुत करते हैं, वो चाहे टेलीविजन हो या फिर सोशल मीडिया।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि आज भारतीय समाचार माध्यमों के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबरों द्वारा एक नफरत भरी कहानी फैलाई जा रही है। झूठ का यह आख्यान भारत को अलग-थलग कर रहा है।
PunjabKesari
एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने वर्तमान मामलों, इतिहास और संकट को सत्य में रुचि रखने वालों के लिए स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं। कल मैं आपके साथ वीडियो पर अपने विचार साझा करूंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News