विदेश दौरे से लौटे राहुल गांधी ,हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस के लिए फूंकेंगे जान

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

PunjabKesari

भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News