''जैसा राजा, वैसी प्रजा'' राहुल गांधी के नाइट क्लब के बाद अब कांग्रेस का नया ''पार्टी वीडियो'' हुआ वायरल
punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 02:25 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल के नाइट क्लब में वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो पर भाजपा ने INC का नाम 'आय नीड सेलिब्रेशन एंड पार्टी' बताते हुए तंज कसा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्रेनिंग? पार्टी? महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कैंप। वीडियो देखें और गानें सुनें।
उन्होंने आगे लिखा, 'राहुल नेपाल के पब में हैं, जूनियर नेता 'पार्टी ट्रेनिंग' कैंप में हैं। जैसे नेता वैसे फॉलोअर।' भाजपा नेता ने लिखा, 'पार्टी पिट चुकी हैं, लेकिन पार्टी यूहीं चालेगी!' उन्होंने कहा कि पार्टी के काम से ज्यादा बड़ी पार्टी है।
“Training? Partying? camp” of new office bearers of Maharashtra Pradesh Youth Congress! Watch video & hear the songs!
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) May 12, 2022
Rahul in Nepal pub, junior netas in “party training” camp
Jaisa Neta vaise follower
Party पिट चुकी है लेकिन partying यूँही चालेगी!
Partying > party work pic.twitter.com/CxCU8ukNvq
वहीं बीजेपी नेता ने एक अन्य ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा कि INC = I Need Celebration & Party। उन्होंने आगे कहा कि जैसा राजा (राहुल) वैसी प्रजा (यूथ कांग्रेस)। उन्होंने साथ ही एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। जिसमें प्रवक्ता कह रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक मुद्दों से जूझ रही है, लोगों पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और इन मुद्दों को सुलझाने के बजाए युवा नेता ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कर रहे हैं।