ऑटोग्राफ लेते वक्त भावुक हुई छात्रा, राहुल गांधी ने लगाया गले...वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 10:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पुड्डुचेरी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शोलेनगर गांव में महिला मछुआरों से बातचीत की। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे तीन कृषि कानूनों को पारित किया है जिनकी वजह से किसान बहुत परेशान और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। इसी बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।दरअसल राहुल युवा छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे थे कि तभी एक लड़की स्टेज के पास पहुंच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्रा राहुल गांधी का ऑटोग्राफ लेने स्टेज के पास आती है। राहुल के ऑटोग्राफ देने पर लड़की भावुक हो जाती है। लड़की को भावुक हुआ देख राहुल लड़की को गले लगा लेते हैं। ऑटोग्राफ देने के बाद राहुल जब लड़की से हाथ मिलाते हैं तो इस पर वो भावुक हो जाती है। इसके बाद राहुल छात्रा को गले लगाते हैं और उसके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। कांग्रेस समर्थक इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और राहुल की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News