राहुल गांधी ने ‘करो या मरो'' को दिए नए मायने, बोले- ''अन्याय के खिलाफ डरो मत लड़ो''

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह कभी कोरोना संकट तो कभी देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर अपनी राय रखते रहते हैं। अब इस बार उन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन' को लेकर अपनी राय रखी। 

PunjabKesari
राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन' की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे ‘करो या मरो' को ‘अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत' के रूप में नए मायने देने होंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो' के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत।


राहुल ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन' की तस्‍वीर भी शेयर की जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने आठ अगस्त 1942 को उन्होंने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News