आदिवासियों के अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है: राहुल गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो' के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर आदिवासियों की अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है। 

उन्होंने ट्वीट किया, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हक़ और उनके जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ी है। ‘हम दो, हमारे दो' के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर उनके अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है। राहुल गांधी ने कहा  कि विश्व आदिवासी दिवस पर, मैं वादा करता हूं, आखिरी दम तक उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जय जोहार। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News