राफेल पर राजनीतिः राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल, 526 करोड़ का राफेल 1670 करोड़ में क्यों?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 08:38 PM (IST)

नई दिल्लीः फ्रांस से उड़ान भरकर बुधवार को राफेल की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है। दोपहर करीब सवा तीन बजे अत्याधुनिक फाइटर जेट राफेल ने अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग की। लेकिन इसको लेकर राजनीति अभी खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राफेल को लेकर मोदी सरकार से पूछा कि 526 करोड़ का राफेल 1670 करोड़ का कैसे हो गया।


राहुल गांधी ने राफेल के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई देते हुए मोदी सरकार से सवाल किए। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि इस बीच केंद्र सरकार जवाब दे सकती है कि राफेल की कीमत 526 करोड़ की बजाय 1670 करोड़ क्यों है। 126 की जगह 36 राफेल क्यों खरीदे गए? दिवालिया हुए अनिल को HAL की जगह 30,000 करोड़ का ठेका क्यों दिया गया?
PunjabKesari
इससे पहले, कांग्रेस ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने का स्वागत किया और साथ ही यह भी कहा कि हर देशभक्त को यह पूछना चाहिए कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राफेल का भारत में स्वागत ! वायुसेना के जाबांज लड़ाकों को बधाई।''
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘आज हर देशभक्त यह ज़रूर पूछे कि 526 करोड़ रुपए का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों ? 126 राफेल की बजाय 36 राफेल ही क्यों ? मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन फ्रांस क्यों ? 5 साल की देरी क्यों ?'' भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंच गया। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर उतरे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News