बहरीन के राजकुमार से मिले राहुल गांधी, BJP बोली- नकल से वोट नहीं मिलते

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 03:27 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन के शहजादा शेख खालिद बिन हमाद अल खलीफा से आज उनके पैलेस में मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी ने अल वादी पैलेस में खलीफा से मुलाकात की। गांधी इन दिनों प्रवासी भारतीयों के वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने के लिए बहरीन गए हैं। पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि गांधी ने राजकुमार से बहरीन में खेलों के बारे में चर्चा की।
 

गांधी आज शाम वहां भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि गांधी प्रवासी भारतीयों को पार्टी से जोड़ने के मकसद से इस सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं।

 

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा के प्रवक्ता जेवीएल नरसिम्हा राव ने राहुल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल कर रहे हैं। पहले उन्होंने कॉलेज जाना शुरू किया, उसके बाद मंदिर और अब एनआरआई से वार्तालाप कर रहे हैं। राव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा कि प्रशंसा का सबसे अच्छा रूप है लेकिन यह सफलता नहीं देता है। लोग अक्सर नकल का आनंद लेते हैं लेकिन वास्तविक चीज़ के लिए सीटी बजाते है, वोट देते हैं। बेचारा राहुल गांधी! राव बोले कि राजनीति में लोग तीन 'सी' की तलाश में रहते हैं। क्रेडिबिलिटी, कॉनविक्शन और कॉम्पिटेन्स। इन तीन में से कोई भी राहुल के पास नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News