MP  कुआं हादसे को लेकर राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील- पीड़ितों की करें हर संभव मदद

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिश में एक कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना पर दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने इस इस घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, कि बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाए कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।' गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में बृहस्पतिवार की शाम को कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे कई लोगों में से अब तक तीन के शव निकाले लिए गए हैं।

PunjabKesari
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अभी जारी है।
 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News