महिला विश्व कप में भारतीय टीम के मुरीद हुए राहुल गांधी, बोले- टीम ने कभी हार ना मानने के जज्बे को दिखाया

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 08:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार के बाद रविवार को महिला विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम की आखिर तक संघर्ष करने के जज्बे की सराहना की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं मैच में आखिर तक संघर्ष करने के लिए मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय टीम की सराहना करता हूं। इस विश्व कप के दौरान उन्होंने कभी हार ना मानने के जज्बे को दिखाया। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।''

भारतीय टीम  दक्षिण अफ्रीका से ‘करो या मरो ' के मुकाबले में आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर हो गयी। शेफाली वर्मा (53), स्मृति मंधाना (71) और कप्तान मिताली राज (68) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने भारत ने सात विकेट पर 274 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने मैच की आखिरी गेंद पर तीन विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News