नोटबंदी-GST पर राहुल के बिगड़े बोल, मोदी सरकार ने ‘लक्ष्मी' और ‘दुर्गा की शक्ति' पर किया आक्रमण

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 05:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, ये सिर्फ हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की महिला इकाई ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस' के स्थापना दिवस समारोह में यह दावा भी किया कि RSS एवं भाजपा के लोग ‘महिला शक्ति' को दबा रहे हैं और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘लक्ष्मी की शक्ति' और ‘दुर्गा की शक्ति' पर आक्रमण किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे (RSS और भाजपा) अपने आपको हिंदू पार्टी कहते हैं और लक्ष्मी जी और मां दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। फिर कहते हैं कि वे हिंदू हैं। ये लोग झूठे हिंदू हैं। ये लोग हिंदू नहीं हैं। ये हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं।''

PunjabKesari

कांग्रेस नेता के मुताबिक, भाजपा और RSS के लोगों ने पूरे देश में डर फैलाया है, किसान डरे हुए हैं, महिलाएं डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि RSS महिला शक्ति को दबाता है, लेकिन कांग्रेस का संगठन महिला शक्ति को समान मंच देता है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर पिछले 100-200 साल में किसी एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म को सबसे अच्छे तरीके से समझा और अपने व्यवहार में लाया, तो वह महात्मा गांधी हैं। इसे हम भी मानते हैं और RSS एवं भाजपा के लोग भी मानते हैं... महात्मा गांधी ने अहिंसा को सबसे अच्छे तरीके से जिया। हिंदू धर्म की बुनियाद अहिंसा है। इसके बावजूद RSS की विचारधारा द्वारा महात्मा गांधी को गोली क्यों मारी गई? इस बारे में आपको सोचना होगा।''

PunjabKesari

राहुल ने कहा कि वह RSS और भाजपा की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, ‘‘देश में आरएससस और भाजपा की सरकार है। इनकी विचारधारा और हमारी विचारधारा अलग अलग हैं। कांग्रेस की विचारधारा गांधी की विचारधारा है। गोडसे और सावरकर की विचारधारा और हमारी विचारधारा में क्या फर्क है, इसे हमें समझना होगा...हमें इनके खिलाफ प्रेम से लड़ना है। नफरत के जरिये हम नहीं लड़ सकते।'' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News