यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर पुतिन के तेवर पड़े नरम, PM मोदी को बताया बड़ा देशभक्त

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 08:40 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा यू-टर्न लिया है। पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में किसी भी इरादे से इनकार किया लेकिन वहां के संघर्ष को पश्चिम द्वारा अपने वैश्विक प्रभुत्व को सुरक्षित करने के कथित प्रयासों के हिस्सा बताया। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक प्रभुत्व के पश्चिम के प्रयास नाकाम होंगे।

 

पुतिन ने जोर देकर कहा गया कि यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया जाएगा, ऐसी कोई तैयारी नहीं है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उनको देशभक्त बताया। पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की। 

 

'नहीं करेंगे परमाणु हमला'

पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के लिए यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करना निरर्थक है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसकी कोई जरूरत नहीं दिख रही है। इसका कोई मतलब नहीं है, न तो राजनीतिक और न ही सैन्य।" पुतिन ने अपने लंबे भाषण में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर प्रभुत्व के "खतरनाक, रक्तरंजित और गंदे" खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तों को थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

 

पुतिन ने दलील दी कि दुनिया एक अहम मोड़ पर है, जहां पश्चिम अब मानव जाति के लिए अपनी इच्छा थोपने में सक्षम नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश करता है और ज्यादातर देश अब इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी नीतियां से और अधिक अराजकता पैदा होगी। जहां पुतिन ने अमेरिका की आलोचना की, वहीं वे भारत की तारीफ करने से नहीं चूके। पुतिन ने कहा कि भारत की एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस के हमेशा से ही उससे खास संबंध रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News