दलित बच्ची के रेप-मर्डर पर राहुल गांधी पर भड़कीं सीतारमण, पूछा- अब पिकनिक मनाने नहीं जाएंगे?'

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 03:19 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी दुखद है। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, होशियारपुर में बिहार के प्रवासी खेतिहर मजदूर की छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करके उसे मार डाला गया और लाश को जलाने की कोशिश की गई। इस शर्मनाक घटना पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद है। दुष्कर्म जैसी घटनाओं को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी प्राथमिकता है। सीतारमण ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि जहां कांग्रेस की सरकार नहीं होती है वहां आप गाड़ी में बैठकर पिकनिक में जाने जैसा विरोध दर्ज कराते हैं लेकिन होशियारपुर के लिए कुछ नहीं कहते ।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर ढाई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ शुक्रवार को बिहार चुनाव प्रचार में गए लेकिन बिहार की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना पर कुछ नहीं बोले। राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों में उनको दुष्कर्म की घटना नहीं दिखाई देती। जबकि हाथरस के लिए सब कांग्रेस नेता इक_े हो जाते हैं। कांग्रेस महिला सुरक्षा के विषय में राजनीति करके अस्तित्व ढूंढ रही है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके भाई के ऊपर 2008 में दिल्ली में छ़ेड़छाड़ के आरोप लगे थे। राजद के शासनकाल में वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई थीं इसलिए राजद इन घटनाओं पर कुछ नहीं कहती। सीतारमण ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और समय पर न्याय दिलवाने को सुनिश्चित करेगी। पंजाब के होशियारपुर में छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर मार डालने की घटना हुई। बच्ची बिहार के प्रवासी मजदूर की बेटी है। 

 

PunjabKesari

वहींं इस मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते। जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा ,बिहार के दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गांव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कारर्वाई करे ।

PunjabKesari

जावड़ेकर ने कहा कि रााहुल गांधी हाथरस में पॉलिटिल टूर पर जाते हैं, इसके बजाए उन्हें पंजाब, राजस्थान जाना चाहिए। उनकी सरकारों में महिलाओं के साथ क्या अन्याय हो रहा है, कैसे दुष्कर्म हो रहा है। कांग्रेस शासित पंजाब के टांडा गाँव की बेटी के परिवार वालों से कांग्रेस के किसी नेता ने मुलाक़ात नहीं की। टांडा में ना राहुल गांधी गए, ना प्रियंका गांधी गयीं। ना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस घटना पर कोई टिप्पणी की। इसकी हम निंदा करते हैं, हम तेजस्वी यादव से भी पूछते हैं कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ वो प्रचार करते हैं, यह कैसे चलेगा ?


PunjabKesari

आपको बतां दे कि देश में अब लड़कियों तो क्या बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है जिसका ताजा मामला हाल में ही होशियापुर के गांव जलालपुर में देखने को मिला है। जहां एक 6 वर्षीय बच्ची की आधी जली हुई लाश बरामद की गई। खबरों के मुताबिक बच्ची से कोई गलत हरकत करने के बाद उसका कत्ल कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि बच्ची के साथ गलत हरकत करने के बाद उसे बोरी में बंद करके जलाने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया और आगे की कारवाई की। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता एक सुरजीत नामक व्यक्ति के यहां डाइवर हैं। 6 वर्षीय बच्ची दोपहर से ही घर से लापता थी। बच्ची को ढूंढने पर पता चला कि सुरजीत का बेटा उसे अपने साथ ले गया है। जब सुरजीत सिंह की हवेली में जाकर देखा गया तो वहां पर बच्ची की आधी जली हुई लाश पड़ी थी। मृतक बच्ची की मां ने कहा कि सुरजीन सिंह का बेटा अक्सर उनके घर पर आया करता था और दोपहर को बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने उसे घर से ले गया। जब काफी समय बाद बच्ची नहीं आई तो घरवालें सुरजीत की हवेली पर पहुंचे जहां बच्ची को इस हालात में पाया गया। वही मृतक की बहन का कहना है कि सुरजीत का बेटा उनके घर में रोज कई बार आता था। एक बार पहले भी वह बच्ची को अपने साथ लेना आया था लेकिन बहन के घर होने पर वह ऐसा नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके दादा को काबू किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News