पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या पर भडक़े भाजपा कार्यकर्ता , महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 06:22 PM (IST)

साम्बा : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र के पालघर में हिदू संतों की निर्मम हत्या के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। जिला साम्बा भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष नरेश अंबा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता शिव लाल मनयाल, दिनेश सम्बयाल, युवा नेता प्रवीण कुमार, चन्द्र भारती, निशांत और राजेंद्र प्रमुख रूप से मौजूद थे जिन्होंने अपने हाथों में पोस्टर पकड़ कर हिन्दू संतों के लिए इंसाफ माँगा। जिला उपाध्यक्ष नरेश अंबा नेइस मौके पर कहा कि पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या एक सोची-समझी साजिश है जिसका पार्टी जोरदार विरोध करती है। उन्होंने महाराष्ट्रा सरकार से मांग की कि इस हत्याकाँड की सीबीआई जांच होनी चाहिए वर्ना भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे व सडक़ों पर उतरेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News