लखनपुर टोल प्लाजा पर भीड़ ने तोड़फोड़ की, छह गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 12:01 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को भीड़ ने लखनपुर टोल प्लाजा पर हमला करके तोड़फोड़ की जब उसके कर्मचारियों ने एक यात्री से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कठुआ) शैलेंद्र मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि टोल प्लाजा के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और टोल काउंटरों पर तोड़फोड़ में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

टोल प्लाजा का उद्घाटन 22 जुलाई को किया गया था और यह जम्मू कश्मीर का प्रवेश बिंदु है। हिंसक प्रदर्शन के बाद टोल प्लाजा के अधिकतर कर्मचारी भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का लाठीचार्ज करके स्थिति नियंत्रित की। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News