23 साल बाद प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, यहां होगा नया आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 03:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले को वीरवार को खाली कर दिया है। उनके एक अगस्त तक इस बंगले को खाली करने का नोटिस दिया गया था। बताया  जा रहा है कि प्रियंका का नया आशियाना गुरुग्राम में होगा। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी के  नजदीकी सूत्रों ने बताया कि सरकारी बंगला खाली कर व गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले अपने घर मे शिफ्ट हो जाएंगी। सूत्रों ने यह भी बताया था कि पिछले 23 सालों में 35 लोधी एस्टेट के अंदर जो सजावट-बनावट की गई है उसे जस का तस रहने दिया जाएगा। साथ ही बंगला खाली करने से पहले सफेदी तक करवा दी जाएगी ताकि पेंटिंग आदि हटने के बाद दीवार खराब ना दिखे। 

PunjabKesari

बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के मद्देनजर 1997 से प्रियंका गांधी को नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नम्बर सरकारी बंगला मिला हुआ था लेकिन पिछले साल एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दिया गया। सुरक्षा हटने के बाद 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। 

PunjabKesari
दरअसल, पिछले साल नवंबर महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में SPG सुरक्षा को लेकर रिव्यू किया था।  इसके बाद गांधी परिवार यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से SPG कवर वापस ले लिया गया था. अब इन तीनों के पास Z प्लस सुरक्षा है, वो भी CRPF के साथ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News