आगरा पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत, प्रियंका बोलीं- यह कहां का न्याय है

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 03:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर आगरा पुलिस और सरकार पर निशाना साधा है।  प्रियंका ने ट्वीट किया कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

PunjabKesari

वहीं पीड़ित परिवार से मिलने प्रियंका आगरा जा रही थीं लेकिन लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने उनको रोक लिया। प्रियंका को रोके जाने पर पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने कहा कि आगरा के जिलाधिकारी ने लखनऊ पुलिस से अनुरोध किया था कि जब तक वहां हालात शांत न हो जायें किसी राजनीतिक व्यक्ति को नहीं आने दिया जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News