प्रियंका गांधी ने की राजस्थान CM की तारीफ, बोलीं-गहलोत सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 01:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है।

 

कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमने जनता के हित में काम किया है, काम करते रहेंगे। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News