वीडियो जारी कर प्रियंका गांधी ने पूछा- सरकार और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी से मौत के आंकड़ों को, घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन बना दिया।

 

प्रियंका ने सरकार से प्रश्न पूछने की अपनी श्रृंखला के तहत वीडियो जारी कर यह दावा भी किया कि महामारी की वजह से मरने वालों के आधिकारिक आंकड़ों तथा विभिन्न शहरों में श्मशानों और कब्रिस्तानों में हुए अंतिम संस्कार की संख्या में बहुत अंतर है।

 

प्रियंका ने सवाल किया कि कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों?  उन्होंने यह भी पूछा कि मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरूकता फैलाने और घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन क्यों बना दिया?’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News