#SareeTwitter ट्रेंड में शामिल हुई प्रियंका गांधी, शेयर की 22 साल पुरानी तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 01:20 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से #SareeTwitter ट्रेंड कर रहा है जिसमें महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर रही हैं। वहीं इस ट्रेंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं।
 

प्रियंका ने बुधवार को अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा के दौरान की 22 साल पुरानी तस्वीर।
 

 

प्रियंका के इस ट्वीट को दो घंटे के अंदर 1200 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 

#SareeTwitter ट्रेंड में कई बड़ी अभिनेत्रियां और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं। शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा के नुपूर शर्मा के अलावा अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News