Presidential Election Result Live: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हराया

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 07:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड में ही जीत हासिल कर ली है। औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है। तीसरे राउंड में 1333 में से 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं। वोटों के मूल्य के हिसाब से अब तक मुर्मू को तीसरे राउंड में 5,77,777 वोटमूल्य मिले हैं। मुर्मू को तीनों राउंड में कुल 2161 मत मिले हैं और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1658 मत मिले।

रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने बताया कि दूसरे दौर में द्रौपदी मुर्मू को 1349 विधायकों के वोट मिले हैं, जबकि यशंवत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू को अब तक 483299 वोट मिल चुके हैं और सिन्हा को 179876 वोट मिले हैं। पीसी मोदी ने बताया कि अभी तक आंध्र प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ के मतों की गिनती की गई है। 

संसद भवन में गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले दौर में सभी सांसदों के मतों की गिनती की गई । चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने बताया कि वैध 748 मतों में से मुर्मू को 540 मत मिले जबकि सिन्हा को 208 मत मिले हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि मत मूल्य के हिसाब से कुल 523600 में से मुर्मू को 378000 जबकि सिन्हा को 145600 मत मूल्य हासिल हुए। दूसरे दौर में राज्य विधानसभाओं में विधायकों द्वारा डाले गए मतों की गिनती की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे, जिनमें से 99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

11 राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली और पुड्डुचेरी समेत 30 जगहों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्यों के अलावा राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News