राष्ट्रपति चुनाव: मुर्मू का गृह नगर उनकी जीत को लेकर आश्वस्त, समारोह की तैयारियां शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 11:00 PM (IST)

रायरंगपुरः राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर के लोगों को उनके जीत हासिल करने का पूरा भरोसा है और इसे ध्यान में रखते हुए समारोह की तैयारियां यहां बुधवार को शुरू हो गई। मतगणना नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह में शुरू होगी। 

व्यापारिक संगठन, बार एसोसिएशन और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न स्थानीय संगठनों के अलावा सरकारी अधिकारी भी ‘माटी की बेटी' को बधाई देने के लिए पूरे उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। लोक कलाकारों ने अपने कार्यक्रम के लिए अभ्यास किया और वे नतीजे घोषित होने के शीघ्र बाद सड़कों पर उतर कर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता तपन महंत ने कहा, ‘‘हम 20,000 लड्डू बनवा रहे हैं और मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाये हैं।'' मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में लोगों के उमड़ने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News