द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन होगा भारत का 15वां राष्ट्रपति? आज होगी वोटों की गिनती

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 09:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा, इसका जवाब आज मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी और इसकी गिनती आज होगी। वोटों की गिनती 11 बजे से संसद भवन में शुरू होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को संसद भवन , राज्यों की विधानसभाओं और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ था। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है।

 

राष्ट्रपति चुनाव में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। मतदान के बाद देशभर के सभी मतदान केन्द्रों से मतपेटियां यहां संसद भवन लाई गई हैं जहां गुरूवार को मतों की गिनती की जाएगी। मतपेटियां पूरी सुरक्षा के साथ सड़क या वायु मार्ग से लाकर संसद भवन के एक कक्ष में सुरक्षित रखी गई हैं। मतों की गणना पूर्वाह्न 11 बजे संसद भवन के समिति कक्ष संख्या 63 में होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे, जिनमें से 99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

ग्यारह राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली और पुड्डुचेरी समेत 30 जगहों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्यों के अलावा राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News