राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रयागराज दौरा कल, इलाहाबाद HC के कार्यक्रम में होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 07:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए भवन परिसर की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रपति का प्रयागराज में तकरीबन छह घंटे तक रहने का कार्यक्रम है। पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लगातार यह तीसरा यूपी दौरा होगा। इससे पहले वह जून में ट्रेन के जरिए अपने गृह जिले कानपुर पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या का दौरा किया था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई एनवी रमना भी शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार को ही राष्ट्रपति कोविंद वापस राजधानी दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रयागराज में राष्ट्रपति कोविंद के आगमन की वजह से पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता तैयारी की गई है। हाई कोर्ट, सर्किट हाउस, बमरौली, पोलोग्राउंड और उसके आसपास पतंगों और ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News