स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा प्रसारण

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 07:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा।

राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News