राष्ट्रपति ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मिलेगा पद्म विभूषण

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 09:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस साल 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। जिसमें, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मशहूर दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत सात हस्तियों को पद्म विभूषम सम्मान दिया जाएगा।
PunjabKesari
इसके अलावा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्रा समेत 10 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News