कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र की तैयारियां जोरों पर, 1000 अधिकारियों की Covid जांच

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक संसद में काम करने वाले सभी अधिकारियों की कोरोना जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सत्र का संचालन करने वाले 1,000 से ज्यादा अधिकारियों की कोरोना जांच होगी। 1 अक्तूबर से रोज सुबह 9 से दोनों सदन में अधिकारियों को बिना साप्ताहिक छुट्टी और बिना प्रश्नकाल के काम करना पड़ेगा। शायद निजी सदस्यों के बिलों को रद्द करने के लिए भी कोई प्रावधान नहीं होगा।

 

सभी अधिकारियों के लिए Covid-19 की जांच अनिवार्य कर दी गई है। क्योंकि वे संसद सदस्यों के साथ संपर्क में रहेंगे और VVIP क्षेत्रों में उनकी पहुंच होगी। अधिकारियों को स्क्रीनिंग के दौरान तस्वीरें नहीं लेने और प्रक्रिया के बारे में गोपनीयता बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। लोकसभा सांसदों के लिए भी कोरोना टेस्टेस की योजना बना रही है। वहीं संसद कर्मचारियों और मीडिया की संख्या को भी कम किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News