कुलगाम में पुलिसकर्मी की हत्या किये जाने की राजनीतिक दलों ने की निंदा
punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 11:42 PM (IST)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक पार्टियों ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या किये जाने की निंदा की। शाम करीब छह बजे आंतकवादियों ने बंटू शर्मा नाम के पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, "दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। ड्यूटी के दौरान आज शाम मारे गए रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल बंटू शर्मा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
I unequivocally condemn the militant attack in Kulgam district of South Kashmir. My heartfelt condolences to the family & colleagues of Constable Bantoo Sharma of Railway Protection Force who was killed in the line of duty earlier this evening. May his soul rest in peace.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 17, 2021
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने भी ट्वीट कर पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा,"कुलगाम में आज आतकंवादी हमले की खबर सुनकर दुख हुआ। एक और निर्दोष व्यक्ति का जीवन चला गया। बंटू शर्मा जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।
I unequivocally condemn the militant attack in Kulgam district of South Kashmir. My heartfelt condolences to the family & colleagues of Constable Bantoo Sharma of Railway Protection Force who was killed in the line of duty earlier this evening. May his soul rest in peace.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 17, 2021
I unequivocally condemn the militant attack in Kulgam district of South Kashmir. My heartfelt condolences to the family & colleagues of Constable Bantoo Sharma of @JmuKmrPolice who was killed in the line of duty earlier this evening. May his soul rest in peace.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) September 17, 2021
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी इस हत्या की निंदा की।