जम्मू-कश्मीर के इस पुलिसकर्मी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 10:03 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में अपने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र और विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद को (मरणोपरांत ) शौर्य चक्र से सम्मानित किया। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिपाही अल्ताफ हुसैन भट ने गांदरबल में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले सुरक्षा मिले हुए एक व्यक्ति के जीवन की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उसने इस प्रक्रिया में एक आतंकवादी को भी मार गिराया। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शाहबाज अहमद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। वह ख्रेव इलाके में दो दिन चली मुठभेड़ में शामिल था। इसमें जैश ए मुहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए थे। उन्होंने आतंकवादियों से लड़ने के लिए अनुकरणीय प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। 

राष्ट्रपति ने समारोह में सशस्त्र बलों के कर्मियों को एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और आठ मरणोपरांत सहित कुल 14 शौर्य चक्र प्रदान किए। यह पुरस्कार विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए दिए जाते है। राष्ट्रपति ने असाधारण सेवाओं के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News