जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 05:45 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका टीम पर गोलियां चलाई।"

पुलिस ने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News