लॉकडाउन में जन्मदिन यादगार : केक लेकर पहुंची पुलिस तो झूम उठी शनाया

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 06:18 PM (IST)

साम्बा (संजीव): लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। एक ओर यहां वह लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों की मदद कर लोगों का दिल भी जीत रही है। लॉकडाउन के चलते बाजार-दुकानें बंद होने से, खासतौर पर बच्चे परेशान हैं जिनका जन्मदिन है। लेकिन विजयपुर के वार्ड-11 की रहने वाली 7 वर्षीय शनाया शर्मा आज उस समय खुशी से झूम उठी जब गेट खोलते ही सामने पुलिस अंकल को हाथों में केक थामे खड़ा पाया। बच्चे के पिता रमनीक और माँ हिना शर्मा भी बेहद खुश हुए।

PunjabKesari

दरअसल शुक्रवार को शनाया का जन्मदिन था और घरेलू कारणों से वह लगातार गत दो वर्षों से जन्मदिन नहीं मना पा रही थी। इस बार लॉकडाउन के चलते वह परेशान थी, ऐसे में उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी बेटी का जन्मदिन है। विजयपुर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह चिब के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर पुरषोत्तम शर्मा और पीएसआई गौरव सलाथिया पुलिस टीम के साथ फूल और गुब्बारों से सजी पुलिस वैन में केक लेकर शनाया के घर पहुंचे। इन्होंने शनाया को केक सौंप कर उसे गा कर हैप्पीबर्थ डे भी कहा और तालियाँ बजा कर उसे शुभकामनाएं दी। बाद में बच्ची ने पुलिस अधिकारियोंं के साथ केक काटा। शनाया के माता-पिता ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की वजह से उनकी बेटी का यह जन्मदिन यादगार बन गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News