आज लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर PM नरेंद्र मोदी (पढ़ें 25 दिसंबर की खास खबरें)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 01:56 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वाजपेयी का आज जन्मदिन है। वह लखनऊ लोकसभा सीट से पांच बार 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में निर्वाचित हुए थे। उत्तर प्रदेश और प्रांतीय राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी का ‘उच्च सुरक्षा क्षेत्र' माने जाने वाले लोकभवन में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मोदी अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।
PunjabKesari
आज मध्य प्रदेश में संविधान बचाओ यात्रा निकालेगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस संशोधित नागरिक कानून (सीएए) के विरोध में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में आज ‘‘संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा'' निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने मंगलवार को बताया कि ‘‘संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा'' कल रंगमंहल टॉकीज से शुरु होकर मिंटो हॉल (पुरानी विधानसभा) में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने समाप्त होगी।
PunjabKesari
किसानों को राहत चेक बांटेगे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी आज वडोदरा में एक समारोह के दौरान फसल के नुकसान से प्रभावित हुए प्रदेश के पांच जिलों के किसानों को राहत वितरण करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जिलाधीश शालिनी अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह यहां कृषि उपज मंडी के समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा।
PunjabKesari
आज भारत दौरे पर आएगा बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स का प्रतिनिधिमंडल
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड्स (बीजीबी) का एक प्रतिनिधिमंडल अपने समकक्ष सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से बातचीत करने के लिए आज भारत आयेगा। अक्टूबर में सीमा के भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप एक भारतीय जवान के शहीद हो जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली बैठक है। बीजीबी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां छह दिन रहेगा और उसकी अगुवाई उसके महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम करेंगे।
PunjabKesari  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News