प्रधानमंत्री ने की कोरोना संक्रमित अशोक गहलोत और उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी सुनीता जी की उत्तम सेहत और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  उनकी पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News