76 साल की हुईं सोनिया गांधी, जन्मदिन की बधाई देते हुए बोले PM मोदी-आपके अच्छे स्वस्थ की कामना

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 10:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

 

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News