proud moment: भारत के शेरों ने 41 साल बाद हॉकी में दिलाया मेडल, PM बोले-यह ऐतिहासिक दिन

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 10:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक दिन हर भारतीय को याद रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ वह पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।''

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और द्दढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

PunjabKesari

बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो 2020 में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 सालों बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता है।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News