विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र के रण में कल उतरेंगे PM मोदी, 9 रैलियों को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 11:52 AM (IST)

ओरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जलगांव में रैली को संबोधित कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में कुल नौ रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राष्ट्रीय सुरक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों और आर्थिक नीतियों पर अपने विचार रखेंगे। 

 

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और ऐसे में सभी पाटिर्यां प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी जोर लगा रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ ने पहले ही राज्य में प्रचार की कमान संभाली हुई है। 

 

मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वयनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी भी रविवार से महाराष्ट्र के रण में चुनाव प्रचार करने उतरेंगे। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News