25 दिन बाद घटे कोरोना केस, PM मोदी ने की 4 मुख्यमंत्रियों से बात...राज्यों की स्थिति पर चर्चा

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर बात की। पीएम मोदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्रियों से नियमित बात कर रहे हैं। भारत में 25 दिनों के बाद एक दिन में covid-19 के सबसे कम 3.11 लाख मामले आए जबकि 4,077 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,70,284 पर पहुंच गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार covid-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 36,18,458 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.66 प्रतिशत है। covid-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर में सुधार हुआ है और यह 84.25 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,07,95,335 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News