'राष्ट्रीय एकता दिवस' कार्यक्रम में बोले PM मोदी- भारत की भूमि पर नज़र गड़ाने वालों को जवाब देने के

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 11:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सभी देशवासियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की शुभकामनाएं दी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आधार भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिंदुस्तान को वर्तमान स्वरूप दिया।

 

आज होगा सी-प्लेन सेवा का शुभारंभ  

  • 2014 में हमने उनके जन्मदिवस को भारत की एकता के पर्व के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
  • इन 6 वर्षों में देश ने गांव से लेकर शहरों तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक सभी ने एक भारत- श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है।
  • आज सरदार सरोवर से साबरमती रिवर फ्रंट तक सी-प्लेन सेवा का भी शुभारंभ होने जा रहा है। 
  • सरदार साहब के दर्शन के लिए, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए देशवासियों को अब सी-प्लेन सर्विस का भी विकल्प मिलेगा।
  • ये सारे प्रयास इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बहुत ज्यादा बढ़ाने वाले हैं।

 

पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को किया याद 

  • ये भी अद्भुत संयोग है कि आज ही वाल्मीकि जयंती भी है। आज हम भारत की जिस सांस्कृतिक एकता का दर्शन करते हैं, जिस भारत को अनुभव करते हैं, उसे और जीवंत और ऊर्जावान बनाने का काम सदियों पहले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने ही किया था।
  • भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संस्कार अगर आज भारत के कोने-कोने में हमें एक दूसरे से जोड़ रहे हैं, तो इसका बहुत बड़ा श्रेय महर्षि वाल्मिकी जी को ही जाता है।
  • राष्ट्र और मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि का जो मंत्र था, वही आज राष्ट्र प्रथम का मजबूत आधार है।
  • भारत के लिए इस अद्भुद भावना को आज हम यहां मां नर्मदा के किनारे सरदार साहब की भव्य प्रतिमा की छांव में और करीब से महसूस कर सकते हैं।
  • भारत की यही ताकत हमें हर आपदा से, हर विपत्ति से लड़ना सिखाती है और जीतना भी सिखाती है।

 

कोरोना ने पूरे विश्व को प्रभावित किया: पीएम मोदी 

  • किसी ने कल्पना नहीं की थी कि पूरी मानवजाति को कोरोना जैसी महामारी की सामना करना पड़ेगा।
  • लेकिन इस महामारी के सामने देश ने जिस तरह अपने सामूहिक सामर्थ्य को, अपनी सामूहिक इच्छाशक्ति को साबित किया वो अभूतपूर्व है।
  • ये आपदा अचानक आयी। इसने पूरे विश्व में मानव जीवन को प्रभावित किया है, हमारी गति को प्रभावित किया।
  • इस महामारी के सामने देश ने जिस तरह अपने सामूहिक सामर्थ्य को, अपनी सामूहिक इच्छाशक्ति को साबित किया वो अभूतपूर्व है।

 

अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार

  • प्रगति के इन प्रयासों के बीच, कई ऐसी चुनौतियां भी हैं जिसका सामना आज भारत, और पूरा विश्व कर रहा है।
  • बीते कुछ समय से दुनिया के अनेक देशों में जो हालात बने हैं। 
  • जिस तरह कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं,वो आज वैश्विक चिंता का विषय है।
  • आज भारत की भूमि पर नज़र गड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।
  • आज का भारत सीमाओं पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़कें बना रहा है, दर्जनों ब्रिज, अनेक सुरंगें बना रहा है। 
  • अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार है

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News