Women's Day पर PM मोदी का 'नारी शक्ति' को सलाम, बोले- राष्ट्र को महिलाओं पर गर्व

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 09:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य # नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार का सम्मान है।

PunjabKesari

इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लें।'

PunjabKesari

PunjabKesari

गुलाबी रौशनी से रौशन हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलेव स्टेशन को गुलाबी रंग की रौशनी से रौशन किया गया। स्टेशन की खूबसूरत तस्वीरें खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

दिल्ली की कमान आज महिला पुलिस कर्मियों के हाथ
दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक नई पहल की है। 8 मार्च को दिल्ली की कमान महिला पुलिस कर्मियों को दी जाएगी। दिल्ली पुलिस के PRO चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक दिल्ली पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या करीब 11000 है, इसमें महिला अधिकारी व अलग-अलग विभाग में तैनात महिला पुलिसकर्मी हैं। महिला दिवस पर यह सभी महिला पुलिसकर्मी आपको नजर आएंगी। थानों का काम, ट्रैफिक का काम और PCR की कमान महिला पुलिस कर्मियों के हाथ में होगी। महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह पहल की है, इसमें दिल्ली के अधिकतर स्थानों में ड्यूटी ऑफिसर महिला पुलिसकर्मी को बनाया जाएगा और सहायता के लिए पुरुष पुलिसकर्मी को रखा जाएगा।
PunjabKesari

बता दें कि हर साल 8 मार्च को विश्व भर में "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" (International Women's Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन का प्रतीक है और इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News