स्वच्छता से लेकर कोरोना तक क्या कुछ बोले PM मोदी, पढ़ें भाषण की मुख्य बातें

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्लीः स्वच्छता केंद्र उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बच्चे बच्चे में पर्सनल और सोशल हाइजिन को लेकर जो चेतना पैदा हुई है। उसका बहुत बड़ा लाभ कोरोना से लड़ाई में भी मिल रहा है। कोरोना जैसी महामारी 2014 से पहले आती तो क्या स्थिति होती। शौचालय के अभाव क्या संक्रमण की गति को रोक पाते। लॉकडाउन जैसी व्यवस्थाएं संभव हो पाती। भारत की 60 प्रतिशत आबादी खुले में शौच को मजबूर थी। स्वस्छाग्रह ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ा सहारा दिया है। माध्यम दिया है। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का अभियान एक सफर है, जो निरंतर चलता रहेगा। यह पीढ़ी दर पीढ़ी करने वाला काम है। देश को ओडीएफ के बाद अब ओडीएफ प्लस बनाने का काम चल रहा है। शहर हो या गांव कचरे का मैनेंजमेंट को बेहतर बनाना ही है। कचरे से कंचन बनाने के काम को तेज करना है। आज भारत छोड़ो आंदोलन के दिन से बेहतर दिन और कौन हो सकता है। देश को कमजोर बनाने वाली बुराईयां भारत छोड़े। बीते 6 साल से देश में भारत छोड़ो अभियान चल रहा है।
PunjabKesari
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

  • 2014 से कोरोना होता तो क्या होता
  • शहर हो या गांव कचरे का मैनेंजमेंट को बेहतर बनाना
  • शहर हो या गांव कचरे का मैनेंजमेंट को बेहतर बनाना है
  • बीते 6 साल से देश में भारत छोड़ो अभियान चल रहा है
  • देश को कमजोर बनाने वाली बुराईयां भारत छोड़े
  • गरीबी भारत छोड़ो

PunjabKesari

  • खुले में शौच से मजबूरी भारत छोड़ो
  • पानी के लिए दर-दर भटकने की मजबूरी भारत छोड़ो
  • सिंगल यूज प्लास्टिक भारत छोड़ो
  • भेदभाव की पृवत्ति भारत छोड़ो
  • भ्रष्टाचार की कुरीति भारत छोड़ो
  • आतंक और हिंसा भारत छोड़ो

PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत छोड़ो के ये सभी संकल्प स्वराज से सुराज की भावना के अनुरूप ही हैं। हम सभी को गंदगी भारत छोड़ो का भी संकल्प दोहराना है। 15 अगस्त तक देश में ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का एक सप्ताह लंबा अभियान चलाएं। गंदगी से कंपोस्ट बनाने का काम हो, गोबरधन हो, वॉटर रिसाइकिलिंग हो, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति हो इसके लिए हमें मिलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि गंगा जी की निर्मलता को लेकर उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। देश की दूसरी नदियों को भी गंदगी से मुक्त करना होगा। यमुना जी को अभी गंदे नालों से मुक्त करने का अभियान तेज करना होगा। यमुना जी के आस-पास हर गांव, हर शहर के लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News